*✍️BJP प्रवक्ता संबित पात्रा पर रायपुर पुलिस ने भेजा तीसरा नोटिस, क्या था पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️* – RGH NEWS
राजनीतिक

*✍️BJP प्रवक्ता संबित पात्रा पर रायपुर पुलिस ने भेजा तीसरा नोटिस, क्या था पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️*

RGH NEWS रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा  की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. राजधानी रायपुर पुलिस  ने नोटिस जारी कर 8 जून को उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं. संबित पात्रा को सिविल लाइन पुलिस ने तीसरी बार यह नोटिस जारी किया है. मालूम हो कि संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद्र पाढ़ी ने शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि 10 मई को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से 1984 के सिख विरोधी दंगों और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी  किया था.

शिकायत में कहा गया था कि जब किसी भी मामले में पूर्व प्रधानमंत्री को अदालत द्वारा दोषी नहीं ठहराया गया था तो ऐसे में जानबूझकर कोरोना संकट के समय में तरह की बातें बीजेपी प्रवक्ता द्वारा फैलाई जा रही है. इस बात की शिकायत लिखित में सिविल लाइन थाने में की थी जिसके आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. मामले की जांच के लिए संबित पात्रा को सबसे पहले 19 मई को सिविल लाइन थाने में उपस्थित होने के लिए कहा था, लेकिन 19 मई को संबित पात्रा के उपस्थित नहीं होने पर 2 जून की तारीख दी गई थी. फिर 2 जून को भी संबित उपस्थित नहीं हुए. अब तीसरा नोटिस 8 जून के लिए दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button