रायगढ़/ रामभाटा पुलिया के पास चार पहिया वाहन हुआ पलटी…

रायगढ़:संत माइकेल हिंदी मीडियम स्कूल, राम भाटा के पास स्थित नाले के ऊपर बने पुलिया पर एक बड़ी दुर्घटना देर शाम निकल कर सामने आई है। जिसके मुताबिक़ एक हुंडई i20 मॉडल की चारपहिया जर्जर पुलिया में जा गिरी।
स्थानीयों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के वक्त गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे। जिसमें से तीन पुरूष और एक महिला का होना बताया जा रहा है। दुर्घटना किन कारणों से हुई अभी भी अज्ञात है। जैसे ही कार जर्जर हो चुकी पुलिया से नीचे गिरी वैसे ही वहाँ स्थित स्थानीय हरकत में आ गये और मदद का हाथ बढ़ाते हुए।
सभी व्यक्तियों को बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नही हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुछ लोगों को गंभीर चोटें लगी है।
जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया गया है। खबर लिखे जाने तक अभी भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। कार को पुलिया से बाहर निकालने का कार्य चल रहा है। कार में सवार चार लोगों को गोरखा स्थित ग्रीन कॉलोनी कैलाश यादव एवम उनके परिजन होना बताया जा रहा है। दुर्घनाग्रस्त कार HR 26 CC 8332 थी।