रायगढ़: भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत,एक कि मौत कई घायल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़: भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत,एक कि मौत कई घायल

Raigarh News:  नेशनल हाईवे 49 से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां इन्नोवा कार विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई। कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें एक की मौत हो गई बाकी चार लोग घायल बताए जा रहे है।

प्राप्त जानकारी अनुसार रेशम मेहर अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए इन्नोवा कार में सवार होकर लोइंग से जोबी जा रहे थे। इसी दरमियान तड़के सुबह 4 बजे के करीब रानीसागर गांव स्थित हेक्सा प्लांट के सामने उनकी कार सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। जिससे इन्नोवा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मौके से ट्रक छोड़कर फ़रार हो गया।

कार में सवार 5 एक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल खरसिया लेजाया गया। जहां इलाज़ के दौरान रेशम मेहर ने दम तोड़ दिया। जबकि कार में सवार अन्य 4 लोगों का इलाज़ जारी है।

मृतक रेशम यादव (44वर्ष) खरसिया नगरपालिका में बिजली विभाग में कार्यरत था। हादसे में घायल होने वालों में लक्ष्मीन मेहर, देवनारायण मेहर, खुशी मेहर, गीता मेहर, भूपेंद्र मेहर शामिल है। जिनका खरसिया सिविल अस्पताल में इलाज़ जारी है।

Related Articles

Back to top button