रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
रायगढ़ की सुमन पटेल 10 वीं की परीक्षा में बनी स्टेट टॉपर

Raigarh News रायगढ़, 14 मई 2022/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम में कक्षा दसवीं की मेरिट सूची में पहला स्थान रायगढ़ जिले की सुश्री सुमन पटेल ने हासिल किया। वे 98.67 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनी। वे मोना मॉडर्न स्कूल बरमकेला की छात्रा है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर कलेक्टर श्री भीम सिंह ने सुश्री सुमन पटेल को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। आज 14 मई 2022 को दोपहर 12 बजे मंडल के सभागृह में मंत्री, छ.ग.शासन, स्कूल शिक्षा विभाग डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाईट https://www.cgbse.nic.in एवं https://results.cg.nic.in पर देखा जा सकता है
Follow Us