Raigarh News: रायगढ़ में 2 बाइक की टक्कर, 3 की मौत – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: रायगढ़ में 2 बाइक की टक्कर, 3 की मौत

Raigarh News छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार की शाम NH-49 पर 2 बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायल हैं, जिनकी हालत नाजुक बातई जा रही है। पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस दी। पुलिस मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेजा। जहां उनका उपचार जारी है। साथ ही तीन युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेजा गया है।

6 साल की बच्ची की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक NH-49 ओडिशा मार्ग पर ग्राम मिडमिडा के पास हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मौके पर एक 6 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार लहंगापाली और गढउमरिया गांव के रहने वाले थे।

Read more: छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारियों ने सीएम साय से की मुलाकात…कही ये बात

दूर तक सुनाई दी टक्कर की आवाज

Raigarh News: राहगीरों ने बताया कि भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button