राम मंदिर के नए पुजारी मोहित पांडेय की अश्लील तस्वीरें वायरल

Ayodhya News : अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए नवनियुक्त पुजारी मोहित पांडे की फर्जी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फेक फोटो फैलाने के आरोप में कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथाडिया को गुजरात के अहमदाबाद से अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुजारी मोहित पांडेय की फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जिसको लेकर अयोध्या पुलिस ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उनका डीपफेक फोटो बनाया गया है. फर्जी फोटो पोस्ट करने वालों पर अयोध्या पुलिस कड़ी कार्यवाई करेगी साथ ही गुजरात से कांग्रेस नेता हितेंद्र पीठाडीया को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
Read more: कैसी है ये दुनिया की पहली तैरने और उड़ने वाली इलेक्ट्रिक बोट ?

बता दें कि हितेंद्र पिथाडिया गुजरात कांग्रेस के अनुसूचित मोर्चा का चेयरमैन है और विधायक जिग्नेश मेवानी का करीबी है. इसने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक फोटो डाली थी जिसमें एक आदमी एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखता है. यह व्यक्ति तिलक-चन्दन लगाए हुए है. दावा किया जा रहा है कि अश्लील तस्वीरों में दिख रहा शख्स मोहित पांडे है.
Read more: Weight Loss: सर्दी में रोज सुबह पिएं ये पीला पानी, कभी नहीं बढ़ेगा वजन
Ayodhya News : बता दें कि मोहित पांडे को हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर में मुख्य पुजारी के रूप में चुना गया है. कुछ सोशल मीडिया हैंडल उनके नाम से फर्जी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. कांग्रेस नेता हितेंद्र पिथड़िया ने भी अज्ञात कारणों से पुजारी मोहित पांडे की ‘अश्लील’ और ‘फर्जी’ तस्वीरें और वीडियो साझा किए. कांग्रेस नेता को गुजरात से अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.



