रामपुर और उमरेली में आरंभ होगा महाविद्यालय, बरपाली में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

किलो चावल मिलता है। साथ ही चना, नमक, शक्कर भी मिलता है। नमक और चावल का पैसा नहीं लगता। गैस सिलेंडर महंगा है इसलिए चार-पांच महीने में एक बार लेती हूँ। मुख्यमंत्री ने बताया कि डीजल-पेट्रोल, गैस का रेट केंद्र तय करती है। जयंती राठिया ने बताया कि मेरे घर में सास के नाम राशनकार्ड है। क्या मेरे नाम से भी बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक परिवार में एक ही राशन कार्ड बनता है।

मुख्यमंत्री की घोषणाएं- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामपुर विधानसभा में महत्वपूर्ण घोषणाएं की। इसमें कुदमुरा से श्यांग तक पक्की सड़क, ग्राम चिर्रा और कुदमुरा में धान खरीदी केंद्र, चिर्रा में सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम का निर्माण शामिल हैं। उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 देवगुड़ी का निर्माण, प्रत्येक के लिए 5-5 लाख का प्रावधान के साथ ही ग्राम तरदा, केवराद्वारी और चिर्रा के हाई स्कूलों का हायर सेकेंडरी में उन्नयन, कनकी ग्राम में हायर सेकेंडरी स्कूल और कुदुरमाल ग्राम में हाई स्कूल भवन के निर्माण की घोषणा की। साथ ही कहा कि कनकेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने ग्राम करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, चिर्रा ग्राम में स्वसहायता समूह के लिए प्रशिक्षण भवन के निर्माण की घोषणा की।



