देश
रामनवमी के दिन बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसने से 25 से ज्यादा लोग गिरे…

Andhra Pradesh Temple Fire: रामनवमी के मौके पर देशभर में जहां श्रद्धालु भक्तिभाव में डूबे हुए हैं, वहीं में एक बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की छत धंसने के कारण करीब 25 से अधिक लोग गिर गए। लोगों के बावड़ी में गिरते ही मंदिर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के फौरन बाद अधिकारियों ने हादसे में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब तक 5 लोगों को बावड़ी से निकाला जा चुका है, जबकि कई लोग अब भी नीचे फंसे हुए हैं।
रामनवमी के अवसर पर मंदिर में काफी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस बीच हादसा होने के कारण पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। हादसे में गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं और किसी तरह अपनों के सही-सलामत होने की दुआ कर रहे हैं।
Follow Us