राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक ने रक्षाबंधन पर गोबर और धान से बनी राखी मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक ने रक्षाबंधन पर गोबर और धान से बनी राखी मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी

रायपुर, 30 अगस्त 2023

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर गोबर और धान की राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान से तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री को बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील प्रदेशवासियों से की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को उपहार भेंट किए।

Related Articles

Back to top button