राज्यसभा सांसद और दिग्गज बीजेपी नेता का निधन…

Haridwar Dubey Death राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का तड़के दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन। दिल्ली स्थित आवास पर देर रात तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराए गए थे भर्ती। दोपहर तक उन्हें आगरा लाया जाएगा। बेटे प्रांशु दुबे ने पिता के निधन की पुष्टि की है। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दूबे 74 साल के थे। बीजेपी नेता के निधन पर शोक की लहर दौड़ गई।
अचानक हार्ट में दर्द होने की शिकायत
बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि रविवार को वे बिल्कुल ठीक थे। अचानक हार्ट में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही सांसें थम गईं। छावनी के दो बार के पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री हरिद्वार दुबे 2020 में राज्यसभा सदस्य बने थे। वे कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे थे। सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं।
Read more Maruti Invicto में मिलेंगे ये 20 फीचर्स! जानें संभावित कीमत…
आगरा की राजनीति में लंबे समय से थे सक्रिय-
Haridwar Dubey Deathमूल रूप से बलिया के निवासी हरद्वार दुबे लंबे समय से आगरा में राजनीति कर रहे हैं।
वर्ष 1969 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बन आगरा आए थे। तभी से यहां की राजनीति में सक्रिय रहे।
1983 में वे महानगर इकाई के मंत्री बने।
इसके बाद महानगर अध्यक्ष बने।
1989 में छावनी से पहली बार चुनाव लड़ा और जीते।
इसके बाद 1991 में भी जीते।
उन्हें संस्थागत वित्त राज्यमंत्री बनाया गया।
2005 में वह खेरागढ़ विधानसभा से उपचुनाव लड़े, जिसमें हार का सामना करना पड़ा था।
वर्ष 2011 में प्रदेश प्रवक्ता और 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।



