राज्यपाल श्री डेका ने एक छात्र का मुकदमा पुस्तक का किया विमोचन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्यपाल श्री डेका ने एक छात्र का मुकदमा पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर, 29 नवंबर 2024

राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में केंद्रीय विद्यालय सरायपाली की प्राचार्य डॉ. सीमा प्रधान द्वारा लिखित ‘एक छात्र का मुकदमा‘ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के बीच के संबंधों पर आधारित है। ऐसे विद्यार्थियों को जगाने के लिए है जो डिग्री प्राप्त करने के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग करते हैं। इसमें अभिभावकों के लिए भी संदेश है। राज्यपाल श्री डेका ने विद्यार्थियों की चेतना को जगाने के लिए लेखिका केे इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा वर्ग को प्रेरित करने के लिए यह पुस्तक उपयोगी है।

Related Articles

Back to top button