राज्यपाल ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्यपाल ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 14 जनवरी 2023

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

Related Articles

Back to top button