छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 20 जून 2024

राज्यपाल श्री विश्वभूण हरिचंदन ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अपने संदेश में कहा है कि योग हमारे देश की प्राचीन विद्या है और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक जीवन दर्शन है। योग से कोई भी व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है साथ ही उनका मन भी एकाग्रचित रहता है। स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए नियमित योग करना चाहिए और अन्य लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button