राजस्थान-एमपी के CM का दिल्ली आज में दौरा, होगी कैबिनेट गठन की चर्चा..

Rajasthan-MP CM discusses cabinet : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली जाएंगे। दोनों नेता मंत्रिमंडल गठन को लेकर भाजपा के टॉप लीडर्स से चर्चा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते मंत्रिमंडल का गठन हो सकता है। भाजपा हाईकमान इस पर फैसला लेगा।
Read more: चमकने वाली है आज इन 3 राशि वालों की किस्मत मिल सकती है बड़ी सफलता…
ये खबर अहम क्यों है: भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली थी। वहीं डॉ. मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने डिप्टी CM के रूप में शपथ ग्रहण की थी। माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ये फैसला होगा कि पहले मंत्रिमंडल में कौन और कितने विधायक मंत्री बनेंगे।
दिल्ली जाने से एक दिन पहले शनिवार शाम सीएम शर्मा राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलने राजभवन पहुंचे। इस मुलाकात को काफी अहम माना जाना जा रहा है।
इससे पहले राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भजनलाल एक्टिव मोड में आ गए। सबसे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका सहित 4 आईएएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया है।
Read more: पीएम मोदी करेंगे आज दुनिया की सबसे बड़ी व्यावसायिक इमारत ‘सूरत डायमंड बोर्स’ उद्घाटन
वहीं, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी योगेश श्रीवास्तव को सीएम का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) नियुक्त किया गया है। तीन अधिकारियों की मुख्यमंत्री सचिवालय में अस्थायी नियुक्ति एक दिन पहले ही हो चुकी है। योगेश श्रीवास्तव कांग्रेस सरकार के खाद्य मंत्री रमेश मीणा के विशिष्ट सचिव रह चुके हैं और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के डिप्टी सेक्रेटरी भी रह चुके हैं।
सीएम बोले- भाजपा सरकार घोषणा पत्र का हर वादा पूरा करेगी
Rajasthan-MP CM discusses cabinet : इधर, महारानी कॉलेज में विकसित भारत संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि भाजपा सरकार घोषणा पत्र का हर वादा पूरा करेगी और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीन तक पहुंचाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति इससे वंचित रहता है तो अफसरों की जवाबदेही तय की जाएगी। इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर एक कमेटी बनेगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली जुड़े थे।



