राखी सावंत को पति आदिल ने बीच सड़क पर पीटा,वायरल हो रहा वीडियो

Rakhi Sawant मुंबईः कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत लगातार सुर्खियों में बनी रहती है। उनका वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर आते रहता है। लेकिन हर वीडियो में वो कुछ न कुछ कॉन्ट्रोवर्सी करते हुए नजर आतीं हैं। हाल ही में उन्होंने आदिल खान नाम के शख्स को बॉयफ्रेंड बनाने का ऐलान किया था, जिसके बाद से उनके फैन्स को शादी का इंतजार है। इसी बीच राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हर दिन राखी घर से निकलते ही पैपराजी के साथ खूब मस्ती करती दिखाई देती हैं। कुछ ऐसी ही इस बार भी करती दिखाई दीं लेकिन इस बार बॉयफ्रेंड के साथ मस्ती करना राखी को जरा भारी पड़ गया है।
राखी सावंत को पैपरजी ने उनके बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया। इस दौरान राखी काफी मस्ती भरे मूड में दिखाई दीं और एक्ट्रेस अचानक बॉयफ्रेंड से किस की डिमांड करने लगीं। ऐसे में आदिल पर भी मस्ती चढ़ी थी। मजाक में आदिल ने अपनी पैर को मोड़कर घुटने से राखी की बैक पर जोर से मारा। राखी के एक्सप्रेशन से साफ है कि उन्हें काफी जोर से लगी। ऐसे में नेटिजंस का कहना है कि इस बार आदिल के साथ मस्ती करना राखी को काफी बारी पड़ गया है। बता दें कि ये वीडियो बहुत पुराना है, लेकिन राखी आदिल के बीच विवाद के बाद फिर से ये वायरल होने लगा है।
सोशल मीडिया पर राखी और आदिल की मस्ती का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि जहां राखी अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं तो वहीं आदिल राखी के साथ काफी शर्मीले और शाय अंदाज में दिखाई देते हैं। आदिल और राखी की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद है और फैंस इनके वीडियोज को भी काफी पसंद करते हैं।



