मनोरंजन

युवक ने स्टेज पर सपना चौधरी के पैर धोकर पी लिया पानी, वायरल हो रहा वीडियो

Wash Sapna Choudhary Feet नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। हाल ही में उन्हें कान्स फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था, जहां वो अलग ही जलवे बिखेर रहीं थी। वैसे देखा जाए तो सपना चौधरी की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग और उनकी तस्वीरों और वीडियो का उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस बीच सपना चौधरी किसी और कारण से चर्चा में आई है। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्यों सपना चौधरी की इतनी जोरों से चर्चा हो रही है।

सपना चौधरी के स्टेज शो का एक पुराना वीडियो अचानक से ही जमकर आग रहा है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है। इसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर एक फैन सपना के पांव धो रहा है। इस शख्स ने एक थाली में गुलाब की पत्तियां बिछाईं। पहले उनसे सपना के पैर फूलों से धोए, इसके बाद उसने पानी की एक बोतल लेकर उनके पैर धोने से शुरू कर दिए।

Read more: WTC फ़ाइनल में कोहली तोड़ेंगे गावस्कर का बड़ा रिकॉड!

Wash Sapna Choudhary Feet वीडियो के आखिर में एक शख्स उसी पानी को पीता है और अपने ऊपर भी डालता है। इसे देख साफ नजर आ रहा है कि सपना के फैंस उन्हें भगवान का दर्जा देते है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है वह हैरान हो रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो का विरोध करते नजर आ रहे है। इस दौरान सपना के चेहरे पर बड़ी-सी मुस्कान भी देखने को मिल रही है। हालांकि इस दौरान वो थोड़ी से असहज भी दिख रही थी। इसके बाद शख्स ने सपना के पैरों को धोया हुआ ये पानी स्टेज पर सबके सामने पी लिया, जिसके देखकर वहां मौजूद लोगों का तो पता नहीं, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स जरूर दंग रह गए हैं।

Related Articles

Back to top button