युवक ने नाबालिग को दी धमकी-‘मेरा ये काम करों, वरना सिर तन से जुदा कर दूंगा…’

Threat of beheading in UP: उत्तर प्रदेश। कानपुर में 2 साल पहले युवक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराने वाली युवती को सिर तन से जुदा कर देने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जेल से छूटने के बाद लड़की के साथ फिर छेड़छाड़ की और केस वापस लेने की धमकी दी। इतना ही नहीं ऐसा न करने पर उसने सिर तन से जुदा करने की धमकी दी है।
2 साल से पीछे पड़ा है लड़का
दरअसल, घटना महानगर के एक इलाके की है, जहां एक लड़की ने 2 साल पहले एक युवक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। जेल से छूटने के बाद उसने लड़की के साथ फिर छेड़छाड़ की और केस वापस लेने की धमकी दी। दहशत की वजह से लड़की ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। इतना ही नहीं पिता ने अपना घर बेचकर वो मोहल्ला भी छोड़ दिया है। आरोप है कि यहां एक लड़का 2 साल से एक लड़की के पीछे पड़ा है। लड़की पहले रेल बाजार में अपने पिता के साथ रहती थी। यहां रहने वाला अनस उसके साथ छेड़छाड़ करता था और जबरदस्ती निकाह करने का दबाव बना रहा था, जबकि लड़की हिंदू है।
सिर तन से जुदा करने की धमकी
घटना दो साल पहले की है जब उसने लड़की के साथ क्लास में छेड़खानी करते हुए रेप करने की कोशिश की थी। इस पर पिता ने केस दर्ज कराया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। वहीं जेल से छूटते ही आरोपी सीधे लड़की के स्कूल पहुंचा और क्लास में घुसकर छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की ने शोर मचाया, तो उसने धमकी दी। पीड़िता का कहना है, “यह लड़का 2 साल से पीछे पड़ा है। उसके खिलाफ शिकायत की थी, इस पर वो जेल गया था। वहां से छूटकर आने पर 2 तारीख को मेरे क्लास रूम में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। इस दौरान हाथ पकड़कर धमकी दी कि अपना मुकदमा वापस लो, वरना चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। तेरा सिर तन से जुदा कर दूंगा। इसके साथ ही निकाह करने की धमकी दे रहा है। इस वजह से मैंने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
Read more:Raigarh News: चंदा मांगने असामाजिक तत्व प्लांट अंदर घुसकर सुरक्षाकर्मियों से किये गाली गलौच, मारपीट
शिकायत के बावजूद भी आरोपी गिरफ्त में नहीं
Threat of beheading in UP: पीड़िता के पिता का कहना है कि जब वो नौबस्ता थाने पहुंचे तो वहां दरोगा ने कहा कि तुम्हारे कहने से एफआईआर नहीं लिखूंगा। जांच करने पर ही रिपोर्ट लिखूंगा। दरोगा ने 6 जनवरी को मेरी रिपोर्ट लिखी, लेकिन पुलिस ने अभी उसको पकड़ा नहीं है। स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीर भी है। हालांकि, इस मामले में डीसीपी प्रमोद कुमार अब सफाई दे रहे हैं कि लड़की की एफआईआर नौबस्ता थाने में लिखी गई है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



