यहां मकान में लगी भीषण आग में जिंदा जल गए तीन बच्चों समेत 10 लोग – RGH NEWS
देश

यहां मकान में लगी भीषण आग में जिंदा जल गए तीन बच्चों समेत 10 लोग

Fire breaks out in a house killing 10 people: नेस्कोपेक (अमेरिका), छह अगस्त (एपी) अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राज्य में एक मकान में आग लगने से तीन बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गयी है।

आग बुझाने के लिए आया एक स्वयंसेवी दमकलकर्मी उस समय हक्का बक्का रह गया जब उसे मालूम चला कि आग उसके रिश्तेदार के घर में लगी है और मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई तथा अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

पेनसिलवेनिया पुलिस ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि हादसे में मारे गए तीन बच्चों की उम्र क्रमश: पांच, छह और सात साल है।

नेस्कोपेक वालंटियर फायर कंपनी के दमकलकर्मी हेरोल्ड बेकर ने फोन पर बताया कि 10 मृतकों में उसका बेटा, बेटी, ससुर, पत्नी का भाई, बहन तथा पांच अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।

बेकर ने बताया कि शुरुआत में उन्हें जो पता दिया गया था वह पड़ोस के एक घर का था लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद उसे मालूम चला कि यह उसके रिश्तेदार का घर है।

Fire breaks out in a house killing 10 people: उसने बताया कि दो मंजिला मकान में 13 कुत्ते भी रहते थे लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनमें से कोई जीवित बचा या नहीं।

Related Articles

Back to top button