देश

यहां घोषित की गई सरकारी छुट्टी, इस वजह से लिया गया फैसला

 All Govt offices will remain closed  चंडीगढ़ः  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात करीब 8:28 मिनट बजे निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। उनके देहावसान के बाद राजनीतिक गलियारों के साथ साथ देश में शोक की लहर है। पूरे देश में दो दिन यानी 26 और 27 अप्रैल को राजकीय शोक की घोषणा की है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने अपने सभी सरकारी दफ्तरों को बंद करने का फैसला किया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन के चलते कल 27 अप्रैल को चंडीगढ़ के सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

राजनीतिक हस्तियों ने दी बादल को श्रद्धांजलि

पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत तमाम राजनीतिक हस्तियों ने बादल को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

Read more: Raigarh News: स्कूल मरम्मत की सर्वाधिक राशि मिली है रायगढ़ को, होना चाहिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण- कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा

पंजाब में सार्वजनिक अवकाश

All Govt offices will remain closed  केंद्र सरकार ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पर निधन पर दो दिनों (26 और 27 अप्रैल) को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं पंजाब सरकार ने भी बादल के सम्मान में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 27 अप्रैल को पंजाब में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button