देश

यहां की सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान..1अप्रैल से 500 रुपए में मिलेगा LPG

LPG will be available for Rs 500 from April 1 नई दिल्ली।देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। खासकर आम बजट आने के बाद से कई चीजों की कीमतें बढ़ गई है। इस बीच राजस्थान की जनता के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। ये खबर सुनकर हर कोई खुशी से झूम उठेगा। दरअसल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि अप्रेल 2023 से जनता को 500 रुपए में साल के 12 सिलेंडर दिए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान का बजट 8 फरवरी यानी बुधवार को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी है कि 8 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस बार बजट युवाओं, छात्र और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से 2023 में पेश किया जाने वाला बजट खास होने वाला है जो एक चुनावी बजट भी होगा।

 

युवा, खिलाड़ी, महिला, के लिए खास बजट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बजट 2023 को लेकर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाला बजट युवाओं और महिलाओं पर फोकस होगा। सीएम अशोक गहलोत ने शासन सचिवालय में युवा, खिलाड़ी, महिला, प्रोफेशनल्स एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ बजट को लेकर बातचीत भी की है।

Read More : लव, सेक्स और क्राइम! हैवानियत की ऐसी कहानी जिसे सुन दहल उठेगा आपका दिल

500 रुपये मिलेगा रसोई गैस

LPG will be available for Rs 500 from April 1 इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि इस बजट में महिलाओं का भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खास ख्याल रखा हैं। इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है जो किसी भी कीमत पर सत्ता में दोबारा वापस आना चाहती है। अलवर में दिसंबर के महीने में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को राहत देने वाली बात कही थी। दरअसल, उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं इस बार बजट प्रस्तुत करूंगा और उसमें घोषणा करूंगा जो लोग BPL से जुड़े हैं, उन्हें एक अप्रैल के बाद से साल में 12 घरेलू सिलेंडर जिसकी कीमत 1,040 है वह हम 500 रुपये में देंगे। महंगाई में जो कुछ हम कर सकते हैं वह करेंगे।

Related Articles

Back to top button