यहाँ 8वीं कक्षा तक की बढ़ी छुट्टियां, अब 3 जुलाई को खुलेंगे स्कूल

Extended school summer vacations उत्तर प्रदेश: राज्य में पड़ती भीषण गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया हैं. यूपी के सभी जिलों में कक्षा आठ तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टी एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब 27 जून की बजाय तीन जुलाई से स्कूल खुलेंगे। पहले स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी थी। इसके बाद 25 जून तक इसे बढ़ा दिया गया। रविवार को एक बार फिर छुट्टी को बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब दो जुलाई तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। तीन जुलाई से सभी स्कूल खुलेंगे।
Read more: यहां मिल रहा एडवांस पैसा, बस करना होगा इन शर्तों का पालन
Extended school summer vacations आदेश के अनुसार सरकारी के साथ ही मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए निर्देश का पालन करना आवश्यक होगा। वाराणसी के बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से सूचना मिलने के बाद शिक्षकों और बच्चों को गर्मी की छुट्टी बढ़कर दो जुलाई तक होने की सूचना दे दी गई है।



