यहाँ 20 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,मचा हाहाकार – RGH NEWS
देश

यहाँ 20 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत,मचा हाहाकार

UP Shahjahanpur me accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर पड़ी है। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग गर्रा नदी में जल भरने के लिए आए थे। इस हादसे की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली उन्होंने फ़ौरन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया और फिर लाशों को बाहर निकालने का काम शुरू हुआ।

Read more: ओडिशा के संबलपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, हनुमान जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा…

UP Shahjahanpur me accident: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित इलाज के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर जिलाधिकारी उमेश प्रताव सिंह ने बताया की हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है। ट्रक्टर की ट्रॉली में कुल 42 लोग सवार थे।

Related Articles

Back to top button