यहाँ के रहवासी इलाके में चल रहा था ‘जिस्मफरोशी’ का गोरख धंधा, 7 लड़कियां समेत 8 लड़के गिरफ्तार – RGH NEWS
देश

यहाँ के रहवासी इलाके में चल रहा था ‘जिस्मफरोशी’ का गोरख धंधा, 7 लड़कियां समेत 8 लड़के गिरफ्तार

बिहार। बिहार के जहानाबाद के व्यस्ततम इलाके से आज पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। जहां लंबे समय से जिस्मफरोशी का गंदा काम चल रहा था। वहीं आज पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें 7 लड़कियां और 8 लड़के भी शामिल हैं। सभी की उम्र 20 साल से ऊपर बताई जा रही है। पुलिस ने होटल के कमरों से कई युवक और युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

बता दें कि, बिहार के जहानाबादइलाके से पुलिस को लंबे समय से सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना जिला प्रशासन को मिली थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन के मुख्य द्वार के सामने मधुबन होटल और अतिथि रेस्ट हाउस में हमेशा लड़का-लड़की आते रहते हैं। यहां देह व्यापार का धंधा होता है, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। होटल में कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा।

वहीं इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लोगों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है, जिसमें 8 लड़के और 7 लड़कियां शामिल हैं। इस दौरान पुलिस को मौके से कई आपत्तिजनक सामने भी मिले हैं। मामले में पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और पकड़े गए युवतियां अपने मर्जी से गए थे या फिर जबरन दे व्यापार कराया जा रहा था। फिलहाल दोनों होटल को सील कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button