यशस्वी-राहुल ने ठोकी फिफ्टी, भारत के पास 218 रन की बढ़त – RGH NEWS
खेल

यशस्वी-राहुल ने ठोकी फिफ्टी, भारत के पास 218 रन की बढ़त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मुकाबले के दूसरे दिन का खेल ख़त्म हो गया है. सलामी जोड़ी केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की 172 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के चलते भारतीय टीम के पास अब 218 रन की लीड है.

बता दें कि दूसरी पारी में अब तक भारत का कोई विकेट नहीं गिरा है. खेल के पहले दिन भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 67 रन के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे. इसके वाद आज 67 रन से आगे खेलते हुए मेजबान टीम सिर्फ 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी

जानिए मैच का हाल
पर्थ टेस्ट में भारत कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद डेब्यू करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी और ऋषभ पंत की बदौलत भारत ने पहली पारी में 150 रन बना लिए. विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने 78 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली. तो नीतीश कुमार रेड्डी ने 59 गेंदों पर 41 रनों की अहम पारी खेली. वहीं डेव्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए. विराट कोहली ने फैंस को फिर से नाराज किया और केवल 12 बॉल खेलकर 5 रन पर ही आउट हो गए. इसके अलावा केएल राहुल ने टीम के लिए अहम योगदान देते हुए 26 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के तरफ से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट हासिल किये. इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने ऋषभ पंत का अहम विकेट अपने नाम किया. इस तरह से टीम इंडिया केवल 150 रन ही बना सकी.

Related Articles

Back to top button