मौसेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक बहन के साथ किया सामूहिक रेप – RGH NEWS
देश

मौसेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक बहन के साथ किया सामूहिक रेप

जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामना सामने आया है। किशोरी के मौसेरे भाई ने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी रविन्द्र सिंह के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी के घर शनिवार रात 12 बजे उसका मौसेरा भाई आया था। जिसने किशोरी से पीने के लिए पानी मांगा था। पानी पीने के बाद वह लौट गया था। इसके आधे घंटे बाद वह कार से दो दोस्तों के साथ आया और फोन कर अपनी बहन को बात करने के लिए बुलाया। किशोरी जैसे ही कार के पास पहुंची, उन्होने मुंह दबाकर उसे जबरदस्ती अंदर बैठा लिया।

इसके बाद युवक उसके कठौंदा प्लॉट लेकर पहुंचे और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों युवक उसे घर के पास छोड़कर भाग गए, जाते-जाते घटना के संबंध में किसी को बताने पर पिता सहित पूरे परिवार को खत्म करने ही धमकी दी। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने घटना के संबंध में पिता को जानकारी दी और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button