मोहसिन खान संग खेत में रोमांस करती दिखीं शिवांगी जोशी,सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी ये जोड़ी – RGH NEWS
मनोरंजन

मोहसिन खान संग खेत में रोमांस करती दिखीं शिवांगी जोशी,सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी ये जोड़ी

RGHNEWS,10फरवरी2022,मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) की गिनती टीवी की सफल जोड़ियों में होती है। ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के जरिए इन दोनों कलाकारों ने लाखों-करोड़ों दिलों पर राज किया था। मोहसिन और शिवांगी ने अब एक नए प्रोजेक्ट के लिए एक-दूसरे संग हाथ मिलाया है। दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसे देखने के बाद लोग उनकी तुलना शाहरुख खान और काजोल से करने लगे हैं।

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी जल्द ही तेरी अदा (Teri Ada Song) नाम के एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इन दिनों दोनों ही कलाकार इस गाने की शूटिंग में व्यस्त हैं। सेट से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

सरसों के खेत में नजर आ रहे मोहसिन खान के चेहरे की खुशी बता रही है कि शिवांगी जोशी के साथ दोबारा काम करने में उन्हें मजा आ रहा है। बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है के दौरान ही दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी।

तेरी अदा गाने की घोषणा करते हुए शिवांगी जोशी ने इंस्टाग्राम (Shivangi Joshi Instagram) पर लिखा है कि वह जल्द ही इसके बारे में और भी जानकारी शेयर करेंगी। इसी के साथ उन्होंने यह भी लिखा है कि इस गाने का टीजर वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा

तेरी अदा के सेट से सामने आई तस्वीरों को देखने के बाद फैन्स शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की तुलना DDLJ के राज और सिमरन से करने लगे हैं। लोगों का कहना है कि एक बार फिर से उनकी जोड़ी धमाल मचाने आ रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के कई ट्रैक में दोनों ही कलाकार शाहरुख खान और काजोल की कई फिल्मों के गानों पर परफॉर्म कर चुके हैं और हर बार इस जोड़ी ने दर्शकों का दिल ही जीता है।

तेरी अदा की अनाउंसमेंट के बाद अब सोशल मीडिया पर मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ट्रेंड करने लगे हैं और फैन्स इस बात का जश्न मनाने में जुटे हुए हैं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button