मोटोरोला ला रहा अपना सबसे सस्ता, सुंदर और टिकाऊ स्मार्टफोन

Moto E 13 :Motorola के बजट स्मार्टफोन काफी पॉपुलर है और E-Series इसके लिए काफी फेमस है. अब कंपनी आने वाले समय में Moto E13 डिवाइस को लॉन्च करने वाली है. फोन को गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. MySmartPrice ने फोन के रेंडर्स को शेयर कर दिया है. यह भारतीय मार्केट में आने को पूरी तरह से तैयार और इसमें कई धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं.
रेंडर इमेज से देखा जा सकता है कि फोन में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरा रिंग होंगी. इसमें एक कैमार और LED फ्लैश होगा. यह एक मिड-रेंज या बजट स्मार्टफोन हो सकता है. फोन में प्लास्टिक बैक हो सकता है.
Read more:145 में खरीदें इस सरकारी कंपनी का शेयर, 2023 में होगी मोटी कमाई, जाने कहां तक पहुंच सकता है भाव
Moto E13 Features
Moto E 13 :सामने की तरफ थोड़े मोटे बेजल्स और वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा. फोन में इसके अलावा 3.5mm का ऑडियो जैक मिलेगा. गीकबेंच पर फोन को ARM Unisoc T606 प्रोसेसर के साथ देखा गया है.



