छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी ने की खुदकुशी..तालाब से शव बरामद…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार की सुबह एक कारोबारी ने खुदकुशी कर ली। मामला तेलीबांधा इलाके का है। यहां स्थित तालाब के किनारे यह कारोबारी सुबह मॉर्निंग वॉक पर आया हुआ था। आसपास कुछ लोग भी टहल रहे थे तभी अचानक कारोबारी ने तालाब में छलांग लगा दी। लोग कुछ समझ पाते तब तक कारोबारी डूब चुका था। एक दो युवकों ने कारोबारी को बचाने का प्रयास भी किया मगर वह कामयाब नहीं हो सके। करीब 20 से 25 मिनट बाद कारोबारी की लाश पानी की सतह पर दिखने लगी।

मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी जानकारी दी। तेलीबांधा थाने से पुलिस पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। भीड़ को हटाकर शव को बाहर निकाला गया। अब तक हुई जांच में पता चला है कि खुदकुशी करने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश नथानी था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उनके परिजनों से जानकारी जुटाकर घटना के पीछे की असल वजहों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल किसी तरह का सुसाइड नोट या जानकारी नहीं मिली है। तेलीबांधा तालाब के आसपास पुलिस ने अपनी मौजूदगी बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेश कुमार नथानी (40) तेलीबांधा गली नंबर-6 में रहने वाले थे. वह मरीन ड्राइव तेलीबांधा तालाब में सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था. तभी अचानक उन्होंने खुदकुशी करने तालाब में छलांग लगा दी.

सुरेश कुमार नत्थानी देखते-देखते ही पानी की गहराई में डूब गया और 20 से 25 मिनट बाद उसकी लाश पानी की सतह पर आ गई. जहां सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button