देश

मेडिकल कॉलेज में अचानक लगी आग 12 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.

Rajastan राजस्थान के डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां शनिवार रात आग लग गई, आग नवजात बच्चों के वार्ड में लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि 12 नवजात बच्चों को सुरक्षित बया लिया गया है। समय रहते तीन दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया गया।

 

घटना डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) वार्ड में हुई। कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र डामोर ने एएनआई को बताया कि आग को तीन फायर टेंडरों द्वारा बुझाया गया और 12 बच्चों को बचाया गया।

 

Also read अमृतपाल सिंह ने किया सरेंडर, पंजाब पुलिस ने किया अरेस्ट….

 

 

 

Rajastanअग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि आग नवजात वार्ड में लगी थी, लेकिन दमकल की टीम बच्चों को निकालने में सफल रही। उन्होंने कहा कि हमें नवजात वार्ड में आग लगने की घटना के बारे में अस्पताल से सूचना मिली थी। मैं अपनी टीम के साथ तीन वाहनों के साथ आया। वहां धुआं था, लेकिन हमने आग बुझाई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button