मुख्य मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर टीआई छाल कर रहे कार्यवाही – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्य मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर टीआई छाल कर रहे कार्यवाही

Raigarh News *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले तथा एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने थाना प्रभारी छाल निरीक्षक जितेंद्र एसैया द्वारा प्रतिदिन मुख्य मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ी करने वाले चालकों को समझाइश दिया जा रहा है । साथ ही वाहन चालकों पर भारतीय दंड विधान संहिता की धारा 283 एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही भी किया जा रहा है ।

इसी क्रम में दिनांक 26/04/2022 के शाम थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था बनाने वाहन चेकिंग किया जा रहा था । इस दौरान धूल चौक के पास बीच सड़क पर *ट्रेलर क्रं CG 10 R 1905 का चालक हीरा सिंह पिता अंजोर सिह उम्र 26 वर्ष सा0 बांधाखार थाना दीपका जिला कोरबा* बीच रोड में अपनी वाहन को खडी कर देने पर आने जाने वाले वाहनो एवं राहगिरो को बाधा उत्पन्न हो रहा था । थाना प्रभारी द्वारा वाहन चालक पर *धारा 283 IPC* के तहत कार्रवाही कर आज प्रकरण का चालान न्यायालय पेश किया गया वाहन चालक को न्यायालय द्वारा अर्थदंड से दंडित किया गया ।

वहीं चंद्रशेखरपुर ऐडू चौक के पास थाना प्रभारी द्वारा वाहन चालकों को सड़क के किनारे खाली स्थान देखकर वाहन पार्किंग करने की चेतावनी दी गई । इसी दौरान ट्रक क्रमांक *सीजी 04 जे.ए.- 0162* का चालक शराब के नशे में होना प्रतीत हुआ जिसका ब्रेथ एनालाइजर मशीन से स्वांस लेकर जांच किया गया जो शराब सेवन करते हुए वाहन चलना पाए जाने पर थाना प्रभारी द्वारा वाहन चालक को वाहन समेत थाना लेकर आए । वाहन को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया । *वाहन चालक सुरेश कुमार उइके पिता चौथराम उइके उम्र 29 वर्ष निवासी पुनगा थाना खडगवा जिला कोरिया (छत्तीसगढ़)* अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन चालक के विरुद्ध धारा 184, 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आज दिनांक 27.04.2022 को न्यायालय पेश किया गया । माननीय न्यायाधीश द्वारा ड्राइवर के कृत्य पर ₹11,000 फाइन कर उसे दो दिवस कारावास की दंड से दंडित किया गया है जिस पर छाल पुलिस द्वारा आरोपित वाहन चालक को जेल दाखिल किया गया है ।

Related Articles

Back to top button