मुख्यमंत्री से दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 मुख्यमंत्री से दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन के लिए पुलगांव, जिला-दुर्ग में रियायती दरों पर भूमि उपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र हरमुख तथा सर्वश्री विशाल देशमुख, यशवंत दिल्लीवार, अशोक देशमुख, मिलाप देशमुख, पवन दिल्लीवार, श्रीमती प्रीति देशमुख, श्रीमती पुष्पा पिपरिहा, श्री किशन देशमुख सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button