मुख्यमंत्री से जिला पंचायत गरियाबंद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री से जिला पंचायत गरियाबंद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 03 अगस्त 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में जिला पंचायत गरियाबंद के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने गरियाबंद जिले में हो रहे विकास कार्यों के विषय मे जानकारी दी।
मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने छुरा रीपा केंद्र में निर्मित बांस के मयूर की कलाकृति और अमलिपदर रीपा केंद्र में तैयार विभिन्न उत्पाद भेंट किये। इस अवसर पर जिला पंचायत गरियाबंद से अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, श्री संजय नेताम, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम, श्रीमती मधुबाला रात्रे, श्रीमती धनमती यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button