देश
मुख्यमंत्री सुन रहे थे लोगों की समस्य़ा…तभी एक व्यक्ति आकर बोला- मुझे ब्लैक फंगस है ….

पटना ….जनता दरबार में मुख्यमंत्री समेत अफसर उस वक्त सकते में आ गये, जब एक व्यक्ति खुद को ब्लैक फंगस का मरीज बताते हुए पहुंच गया। दरअसल आज से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दरबार की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने जनता दरबार लगाया हुआ था और बारी बारी लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी उनके सामने एक याचक आकर बैठता है और अपने कागज मुख्यमंत्री को सौंपता है, मुख्यमंत्री ने कागज पढ़े और कहा, ‘ये तो ब्लैक फंगस हो गया है’, तभी वहां खड़े अधिकारियों ने फरियादी से पूछा कि किसको ब्लैक फंगस है तो वह बोला कि, “हमको ब्लैक फंगस के लक्ष्ण हैं।”



