​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री बघेल से श्री समृद्ध सिंह ने की सौजन्य मुलाकात  – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 ​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री बघेल से श्री समृद्ध सिंह ने की सौजन्य मुलाकात 

श्री सिंह ने 30 सेकेंड में 56 पुशअप कर बनाया रिकार्ड 

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में 30 सेकेंड में 56 पुशअप कर एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में जगह बनाने वाले श्री समृद्ध सिंह ने मुलाकात की। श्री समृद्ध सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे भिलाई के रहने वाले हैं और उन्होंने 16 वर्ष 8 महीने की आयु में ये उपलब्धि हासिल की, जिसके लिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने श्री समृद्ध सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button