मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से ‘प्रकृति की ओर सोसायटी‘ संस्था के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से ‘प्रकृति की ओर सोसायटी‘ संस्था के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 30 दिसम्बर 2023

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में ‘प्रकृति की ओर सोसायटी‘ संस्था के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर स्थित गाँधी-नेहरू उद्यान में आयोजित प्रदेश स्तरीय फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संस्था के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर ‘प्रकृति की ओर सोसाइटी‘ संस्था के सचिव श्री मोहन वर्ल्यानी, श्री निर्भय धारीवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button