छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता

रायपुर, 27 दिसंबर 2023

सांस्कृतिक नगरी रायगढ़ की जनता आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत के लिए उत्साहित है| रायगढ़ के प्रमुख चौक-चौराहों में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की पूरी तैयारियां हैं|

चौक-चौराहों में फूल मालाओं की सजावट की गई है| मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह-जगह मंचों में विशेष सजावट के साथ अभिनंदन द्वार बनाए गए हैं|

रायगढ़ स्थित गांधी पुतला चौक में मुख्यमंत्री श्री साय के स्वागत में मंच बनाया गया है। मंच के चारो ओर फूल-पत्तों की सजावट की गई है। इसके अलावा कई जगह पर रंग-बिरंगे गुब्बारों की सजावट भी की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button