छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का होगा सीधा प्रसारण

Raigarh News रायगढ़, 11 दिसम्बर 2023/ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित समारोह में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा जिससे प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी लोग समारोह को देख सकें। प्रदेश के सभी नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम लाइव प्रसारित किया जाएगा। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने हेतु निर्देशित किया है।

Raigarh news
Raigarh news

Read more: Cg News : छत्तीसगढ़ केदार के आईपीएस जितेंद्र सिंह मीणा बने…और 4 SP को मिली…पढ़े पूरी खबर

*रायगढ़ शहर में दो स्थानों में शपथ ग्रहण का होगा लाइव प्रसारण*
Raigarh News: आयुक्त नगर निगम श्री सुनील चंद्रवंशी ने बताया कि रायगढ़ शहर में दो स्थानों नगर निगम ऑडिटोरियम और ग्रैंड मॉल के सामने शपथ ग्रहण समारोह के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, जहां से आम जन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व मंत्री मंडल के शपथ ग्रहण समारोह को देख सकेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button