छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उजाला समय पत्रिका का किया विमोचन

रायपुर, 28 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में मासिक पत्रिका उजाला समय का विमोचन किया। उजाला समय के संपादक श्री दीपक अरोरा ने बताया की इस पत्रिका का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। यह पत्रिका रायपुर और बालोद से प्रकाशित होगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उजाला समय के मुद्रक और प्रकाशक श्री सागर अरोरा मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button