छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाएं विधानसभा एवं जिला-बिलासपुर 13 मई 2023

बिलासपुर

  •     तिफरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया जायेगा।
  •     जोरापारा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण।
  •     अरपा नदी किनारे होगा नाली निर्माण।
  •     पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन का उन्नयन एवं नवीनीकरण कराया जायेगा।
  •     टाउन हाल स्थित बैठक सभा कक्ष का निर्माण कराया जायेगा।
  •     बसंत बिहार में नवीन विद्युत क्षेत्र जोन का सृजन किया जायेगा।
  •     बिलासपुर के वैकल्पिक प्रवेश मार्ग यदुनंदन नगर, तिफरा सब्जी बाजार से घुरु अमरी रेल्वे क्रॉसिंग होते हुये गौरव पथ बिलासपुर तक मार्ग चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं डामरीकरण करवाया जायेगा।
  •     राजा रघुराज स्टेडियम में क्लब और फ्लड लाईट की व्यवस्था की जायेगी।
  •     मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला तिलक नगर का जीर्णाेद्धार करवाया जायेगा।
  •     वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा एवं तखतपुर कार्यालय की मरम्मत करवाई जायेगी।

Related Articles

Back to top button