मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अकलतरी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अकलतरी में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का किया निरीक्षण

सरसों खली तथा गुड़ का सीरा आदि मिलाकर पशु आहार तैयार किया जाता है। ज्योति ने बताया कि मटेरियल लेने के लिए हमें शासन की ओर से शून्य प्रतिशत ब्याज पर 5 लाख का लोन भी मिला है। इस यूनिट की प्रतिमाह का निर्माण क्षमता 4 सौ से 15 सौ क्विंटल है। अब तक 62 हजार 500 रुपये के पशु आहार की बिक्री आसपास के पशुपालकों को कर चुके हैं, जिससे हमें 5 हजार रुपये का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री से भूपेश बघेल ने अकलतरी रीपा में फैब्रिकेशन यूनिट का भी अवलोकन किया। वेल्डर सुदर्शन ने बताया कि यहां पर खिड़की, दरवाजा, गेट इत्यादि तैयार किया जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा में प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी इकाई का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अकलतरी रीपा परिसर में कदंब के पौधे का किया रोपण।
मुख्यमंत्री ने कोसा धागा से कपड़ा बुनाई, कपड़ा उत्पाद, मसाला उद्योग, काष्ठ गुड़ी, लौह गुड़ी, मसाला गुड़ी का भी अवलोकन किया। समूह की महिलाओं और गुड़ी में कार्य कर रहे लोगों ने उन्हें स्थान उपलब्ध कराने और सहयोग प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार माना। श्री बघेल ने यहां गोबर पेंट, फिनाईल तैयार करने की इकाई का भी अवलोकन किया।

Related Articles

Back to top button