छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाएं

दिनांक 22 जनवरी 2023
विधानसभा- धरसींवा, जिला-रायपुर
ग्राम-माठ
- ग्राम माठ में पूर्व माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन।
- ग्राम पंचायत माठ, मुरा, पिकरीडीह, बिठिया, मुड़पार और तिल्दाडीह में लिफ्ट इरिगेशन की स्वीकृति।
- प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति माठ में अहाता निर्माण।
- ग्राम खौली से भड़हा-बुडगहन-फरहदा होते हुए ग्राम कोसरंगी तक मार्ग चौड़ीकरण को राम वनगमन पथ के अंतर्गत स्वीकृति।
- ग्राम पंचायत फरहदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की स्वीकृति।
- ग्राम पंचायत गनियारी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जायेगा।
- ग्राम पंचायत बरौंडा माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में उन्नयन।
- ग्राम पंचायत मढ़ही और जारा-कुम्हारी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।
- ग्राम नकटी कुम्हारी में पुरानी बस्ती से नई बस्ती तक पहुंच मार्ग।
- खरोरा नगर पंचायत में 1.92 करोड़ रूपए की लागत से गौरव पथ निर्माण।
- ग्राम सारागांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की स्वीकृति।
- प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिलयारी का नामकरण स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा बनीराम वर्मा के नाम से किया जाएगा।
- ग्राम पंचायत मटिया में सामुदायिक भवन निर्माण।
- आई.टी.आई का नामकरण बंगोली निवासी स्वर्गीय श्रीमती गुणवंतीन बाई बघेल के नाम से होगा।
- पेंड्रावन में डॉ. खूबचंद बघेल की लगेगी मूर्ति।
तरपोंगी
- ग्राम तरपोंगी और बरबंदा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय खोली जाएगी।
- तिवरैया में भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए।
- जीरो पाइंट विधानसभा में स्वामी आत्मानंद की मूर्ति की स्थापना होगी।
चरोदा
- धरसींवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिजिटल एक्सरे मशीन की स्वीकृति प्रदान की जायेगी।
- धरसींवा में महिला प्रशिक्षण हेतु सर्व सुविधा युक्त भवन निर्माण करवाया जायेगा
- ग्राम पंचायत धरसींवा में नवीन पंचायत भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
- ग्राम सिलियारी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
- ग्राम पंचायत गोढ़ी-कुरूद मार्ग का निर्माण करवाया जायेगा।
- ग्राम पंचायत पंडरभट्ठा में मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा।
- ग्राम पंचायत सारागांव में उप तहसील को स्वीकृति दी जायेगी।
- सेरीखेड़ी के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा
- आमासिवनी की पूर्व माध्यमिक शाला का हाई स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।
- ग्राम जोरा में श्मशान घाट सौंदर्यीकरण, शेड निर्माण, प्रतीक्षालय निर्माण, तालाब गहरीकरण एवं पचरीकरण निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की जायेगी।
- ग्राम कचना में मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जायेगा।
- ग्राम पंचायत तेंदुआ में मनी सेडियम निर्माण
- चरौदा में हायर सेकेंडरी स्कूल की घोषणा
- चरौदा में मंगल भवन एवं शमशान में बाउंड्री वॉल निर्माण।
- सकरी में प्राइमरी शाला की घोषणा।
धरसींवा
- धरसींवा में विभिन्न समाज के संगठनों के प्रतिनिधि मंडल से भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल स्कूल भवन के लिए 50 लाख रूपए की घोषणा की।
- महादेव घाट रायपुर में बनेगा पाल समाज का प्रदेश स्तरीय भवन।
- बाराडेरा तालाब का सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा।



