छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कांशीगढ़ में माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर पहुंचे

मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की 

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया

रायपुर, 12 अक्टूबर 2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान  सक्ती जिले के जैजैपुर विधानसभा के ग्राम कांशीगढ़ में स्थित माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने माँ चंद्रहासिनी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर मंदिर परिसर में आम का पौधा भी लगाया।

Related Articles

Back to top button