छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम लाहोद पंचायत पहुंचे


रायपुर, 22 दिसंबर 2022


भेंट-मुलाकात : कसडोल, विधानसभा, ग्राम लाहोद
मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम लाहोद पंचायत पहुंचे।
यहां हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री का स्वागत सूत की माला से किया गया।
आसपास के गांव से आए लोगों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का अभिनंदन किया।



