मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की घोषणा, हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता…

CG News देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की थी तथा हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

 

Read more OnePlus Ace 2 Pro हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स…

Related Articles

Back to top button