मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया याद – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

 मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती पर किया याद

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल सर्वाेच्च देशभक्ति, दृढ़ इच्छा शक्ति, दृढ़ विश्वास और साहस के लिए जाने जाते हैं। देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी अग्रणी भूमिका थी। उन्होंने देश के एकीकरण और अखण्ड भारत के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया। उनकी याद और सम्मान में हर साल उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। श्री बघेल ने कहा कि स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
क्रमांक-4680/रीनू

Related Articles

Back to top button