मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश ध्रुव की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 04 मई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बालोद जिले के पुरूर और चारामा के बीच बालोदगहन के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में साहू परिवार के 10 सदस्यों एवं डामेश धु्रव की मृत्यु की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
शादी कार्यक्रम में जा रही बोलेरो और ट्रक के बीच में भिड़ंत से यह दुःखद घटना घटी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिये हैैं। साथ ही उन्होंने इस घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button