मुख्यमंत्री ने संत पवन दीवान की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने संत पवन दीवान की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

रायपुर, 01 मार्च 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, प्रखर नेता और प्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने संत दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि संत दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करते रहे। उनकी वाक कला का जादू लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता था। उनके भाषणों में माटी की सौंधी महक महसूस होती थी, जिससे आम जनमानस उनसे सहज रूप से जुड़ जाता था। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ को दीवान जी की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

Related Articles

Back to top button