मुख्यमंत्री ने श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 18 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और महान विचारक श्री गोपाल कृष्ण गोखले की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा कि गोखले जी ने राष्ट्र सेवा की नींव मजबूत कर भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने चारित्रिक दृढ़ता और आत्मिक विकास पर बल दिया। देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button