मुख्यमंत्री ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, 09 मार्च 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक और मराठी कवियित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दी थी। श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button