मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन

रायपुर, 17 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 18 जून को रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वह सच्चे अर्थों में वीरांगना थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Related Articles

Back to top button